Samsung Galaxy S26 Ultra अगर आप सोच रहे हैं कि ये नया स्मार्टफोन इतना महंगा क्यों है, क्या खासियतें हैं, और क्यों खरीदना चाहिए या नहीं, तो नीचे आसान हिंदी में समझा रहा हूँ। महंगा क्यों है? 1. उच्च लागत वाले कंपोनेंट्स – इस मॉडल में Snapdragon 8 Elite for Galaxy चिप लगी है, जो पिछले जनरेशन की चिप से काफी महंगी है। 2. बेहतर सामग्री व बनावट – फ्रेम में टाइटेनियम यूज़ हुआ है, फ्रंट ग्लास में “गोरिल्ला आर्मर 2” जैसी हाई-एंड सुरक्षा ...
Kedarnath Helicopter हादसा : गुप्तकाशी आ रहा हेलिकॉप्टर पेड़ से टकराकर क्रैश, सात की मौत; दो दिन हेली सेवा बंद
Helicopter Accident in Kedarnath Today: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। गौरीकुंड क्षेत्र में केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी आ रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है।
![]() |
| केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा |
दर्दनाक हादसे में 23 महीने के बच्चे समेत सात की मौत हो गई है। हादसे के बाद दो दिन तक हेली सेवा पर रोक लगा दी गई है।
उत्तराखंड में केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरने वाला एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के जंगलों में क्रैश हो गया है |
हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 7 यात्री सवार थे जिसमें एक बच्ची भी शामिल थी |
जानकारी के अनुसार हादसे में सभी की मौत हो गई है |2025 एक सपने से कम नहीं है ,मौत पे मौत हो रही है बेकसूरों की |
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। रविवार को सुबह-सुबह केदारनाथ रूट पर श्री केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के पास पेड़ से टकराकर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे। दर्दनाक हादसे में सातों लोगों की मौत हो गई, मृतकों में 23 महीने का बच्चा भी शामिल है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमें भी पहुंच गई हैं। अगले आदेश तक हेलिकॉप्टर सेवा रोक दी गई है।




टिप्पणियाँ