UPI Payment के नए नियम 2026 – अब पैसे भेजने से पहले जान लें ये जरूरी बदलाव भारत में डिजिटल पेमेंट का इस्तेमाल हर दिन बढ़ता जा रहा है। आज छोटे दुकानदार से लेकर बड़े बिजनेस तक हर कोई UPI Payment का उपयोग कर रहा है। सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए समय-समय पर UPI के नियमों में बदलाव किए जाते हैं। 2026 में भी कुछ नए नियम लागू किए गए हैं जिनका असर आम यूजर्स पर पड़ सकता है। इस ब्लॉग में हम जानेंगे: • UPI के नए नियम क्या हैं ? •इन बदलावों का आम लोगों पर क्या असर पड़ेगा? •UPI इस्तेमाल करते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? •UPI क्या है? UPI यानी Unified Payments Interface एक डिजिटल पेमेंट सिस्टम है जिससे आप मोबाइल के जरिए तुरंत पैसे भेज या प्राप्त कर सकते हैं। इसकी मदद से आप: पैसे ट्रांसफर कर सकते हैं ऑनलाइन शॉपिंग कर सकते हैं बिल पेमेंट कर सकते हैं QR Code स्कैन करके भुगतान कर सकते हैं UPI के नए नियम 2026- 1️⃣ ट्रांजैक्शन लिमिट में बदलाव कुछ मामलों में UPI की दैनिक लिमिट को अपडेट किया गया है ताकि बड़े पेमेंट भी आसानी से किए जा सकें। 2️⃣ सुरक्षा को और मजबूत किया गया फ्रॉड को रोकने के ल...
Kedarnath Helicopter हादसा : गुप्तकाशी आ रहा हेलिकॉप्टर पेड़ से टकराकर क्रैश, सात की मौत; दो दिन हेली सेवा बंद
Helicopter Accident in Kedarnath Today: उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के दौरान रविवार को बड़ा हादसा हुआ है। गौरीकुंड क्षेत्र में केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी आ रहा हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया है।
![]() |
| केदारनाथ हेलीकॉप्टर हादसा |
दर्दनाक हादसे में 23 महीने के बच्चे समेत सात की मौत हो गई है। हादसे के बाद दो दिन तक हेली सेवा पर रोक लगा दी गई है।
उत्तराखंड में केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी के लिए उड़ान भरने वाला एक हेलीकॉप्टर गौरीकुंड के जंगलों में क्रैश हो गया है |
हेलीकॉप्टर में पायलट समेत 7 यात्री सवार थे जिसमें एक बच्ची भी शामिल थी |
जानकारी के अनुसार हादसे में सभी की मौत हो गई है |2025 एक सपने से कम नहीं है ,मौत पे मौत हो रही है बेकसूरों की |
उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग के गौरीकुंड क्षेत्र में बड़ा हादसा हुआ है। रविवार को सुबह-सुबह केदारनाथ रूट पर श्री केदारनाथ धाम से गुप्तकाशी जा रहा एक हेलिकॉप्टर गौरीकुंड के पास पेड़ से टकराकर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में कुल सात लोग सवार थे। दर्दनाक हादसे में सातों लोगों की मौत हो गई, मृतकों में 23 महीने का बच्चा भी शामिल है। एनडीआरएफ और एसडीआरएफ टीमें भी पहुंच गई हैं। अगले आदेश तक हेलिकॉप्टर सेवा रोक दी गई है।




टिप्पणियाँ